विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन Organizing Legal Literacy Camp



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव  दीपाली सिंह ने सूचित किया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में  गिरजेश कुमार पाण्डेय,जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानसार आज एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम भीकनपुर के प्राथमिक विद्यालय जिला गाजियाबाद  में   किया गया । 

उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्रीमती दीपाली सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  लोकेन्द्र सिंह,जिला सह परीविक्षा अधिकारी गाजियाबाद,  जावेद राहत,एडवोकेट, श्रीमती रश्मि गुप्ता, कौशल विकास मिशन गाजियाबाद, समाज कल्याण अधिकारी गाजियाबाद, शहजाद अली पराविधिक स्वयंसेवक एवं 140 नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के सचिव दीपाली सिंह द्वारा बताया गया कि सप्ताह में 2 विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में विधिक साक्षरता शिविर का भीकनपुर के प्राथमिक विद्यालय जिला गाजियाबाद मंे भी किया गया है । इसके अतिरिक्त प्रथम सूचना दर्ज कराना, भरणपोषण, घरेलू हिंसा इसके अतिरिक्त प्रथम सूचना दर्ज कराना।  भरणपोषण, घरेलू  हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, एससी व एसटी एक्ट आदि कानूनों की प्रदान की गयी । हमारे संविधान में सभी को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार मिला है । जिला स्तर पर एक मध्यस्थता केन्द्र की स्थापना की गयी है जिसमें 15 मध्यस्थ कार्यरत है । जो पारिवारिक मामलों, दहेज सम्बन्धी मामलों, भरण पोषण आदि से सम्बन्धित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराते हैं । 
 लोकेन्द्र सिंह, जिला सह परीविक्षाधिकारी द्वारा महिला एवं बच्चों की हैल्प लाईन करती है।  इसके अतिरिक्त गुमशुदा बच्चों एवं महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उक्त हैल्प लाईन की सहायता ली जा सकती है ।







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment