- वृहद स्वच्छता अभियान 1 अगस्त 2018 से 30 अगस्त, 2018 तक संचालित किया जा रहा
- जनपद गाजियाबाद को प्रथम स्थान पर लाने का डीएम का प्रयास
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आई0आई0एम0टी0 कालेज के सभागार में आयोजित की गयी।
इस कार्यशाला में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने सभी ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्य मंत्री जी की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत एक वृहद स्वच्छता अभियान 1 अगस्त 2018 से 30 अगस्त, 2018 तक संचालित किया जा रहा है। इसमें स्वच्छता के मानकों के अनुरूप जनपदों की रैकिगं की जायेगी जिसमें जनपद गाजियाबाद को प्रथम स्थान पर लाना है। इसमें भारत सरकार द्वारा स्वतंत्र एजेन्सीं प्रत्येक गांव का निरीक्षण करेगी इनके तीन पैरामीटर होगें सर्वप्रथम धार्मिक स्थलों मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा इत्यादि के आस पास की साफ सफाई सुनिश्चित की जाये। दूसरा गांव में बनाये गये सभी शौचालय ठीक स्थिति में काम कर रहे है या नही कितने गांव ओ0डी0एफ0 घोषित हुये उनकी वास्तविकता क्या है। तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उप स्वास्थ्य केन्द्र आंगनवाणी केन्द्र व प्राथमिक स्कूलों व पंचायत घर की साफ-सफाई सुनिश्चित हो। गावं के मुख्य मार्गो पर डस्टविन इत्यादि रखा रहे और कही भी जल भराव न पाया जाये। सार्वजनिक स्थलों पर कूडा करकट इक्कठा ना किया जाये।
उन्होने कहा कि लेखपाल वर्ग की भी कार्यशाला आयोजित होनी चाहिए जिससे वो ग्रामीणों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक कर सके। कूडे के लिए कही अन्य स्थान होना चाहिए। स्वच्छता के स्लोगन हर गांव हर मजरे मुख्य मार्गो पर लिखे होने चाहिए। उन्होने कहा कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु बच्चों की रैली निकलवाये व स्कूल की दीवारों पर स्लोगन पैन्टिग होनी चाहिए। स्वच्छता का सर्वेक्षण करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी अवर अभियन्ता, विभिन्न विभागो के सहायक विकास अधिकारी को ग्रामा पंचायतों में नामित किया गया है। यह स्वच्छता अभियान 01 माह तक चलेगा अन्त में 01 सितम्बर को स्वच्छता मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत सबसे स्वच्छ गांव को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इसी सन्दर्भ में मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने भी कहा कि इस कार्य के लिए सफाई कर्मियों तक ही सीमित न रहे 20-25 ग्रामीणों का समूह टीम बनाकर सफाई कार्यक का निरीक्षण करे, व सफाई कर्मचारियों का समूह गठित कर उन्हे ग्राम पचांयतों में सफाई कार्य हेतु डूयूटी लगाये व पंचायत घरों पर सफाई उपकरण पर्याप्त मात्र में झाडू, डस्टविन व फावडे रखवा दिये जाये। शौचालयों का ही उपयोग करे कही अन्यत्र गन्दगी न फैलाई जाये। सब मिलक श्रमदान करें वरिष्ठ नागरिकों का फीडबैक प्राप्त करे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण पी0एच0सी0एच0सी0 पर सफाई सुनिश्चित कराये स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल कर लें। नुक्कड नाटक व अन्य माध्यमों से आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाये।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, खण्ड विकास अधिकारी भौजपुर, सभी विकास खण्डों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment