लोनी रोड पर पलटा मिक्सर ट्रक।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) हिंडन एयर फोर्स स्टेशन की ओर से आया एक मिक्सर ट्रक सोमवार की रात करीब 11 बजे ड्राइवर के बाहन पर नियंत्रण खो देने पर करण गेट पुलिस चैकी के पास गोल चक्कर पर पलट गया। ट्रक पलटने से भवन निर्माण का मिक्सर मेटेरियल सड़क पर ही नीचे बिखर गया। इससे वहां यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई । गनीमत यह रही कि उस समय कोई ट्रैफिक नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था ।
जानकारी के अनुसार हिंडन एयर फोर्स की ओर से लोनी रोड पर तेज गति से आया भवन निर्माण का एक मिक्सर तैयार करने वाला ट्रक पुलिस चैकी करण गेट के पास बने गोल चक्कर पर ड्राइवर के बाहन पर नियंत्रण खोने के कारण पलट गया। इस ट्रक में भवन निर्माण का मेटेरियल भरा हुआ था जो वहीं फैल गया। इससे रास्ता जाम हो गया। गनीमत यह रही उस समय कोई ट्रैफिक सड़क पर नहीं था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। रात से दोपहर तक लोनी रोड जाम रहा और मिक्सर ट्रक एवं मेटेरियल को हटाने के लिए थाना साहिबाबाद पुलिस को काफी प्रयास करने पड़े। ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है।



0 comments:
Post a Comment