ढाबे पर बिल भुगतान को लेकर हंगामा मारपीट Massacre on the dhaba bills



साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  मोहन नगर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बिल के भुगतान को लेकर ग्राहक और होटल संचालकों के बीच में हुए वाद विवाद के बाद जमकर  मारपीट हुई, जिसमें ढाबे के संचालक और ग्राहक दोनों को चोट आई हैं। पुलिस ने इस मामले में शांति भंग के आरोप में तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन ढाबे मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। 
     
जानकारी के अनुसार मोहन नगर स्थित पाल ढाबे पर ढाबे के संचालक रामवीर सिंह और लक्ष्मी नगर दिल्ली के निवासी राजीव दुबे, आकाश सिंह एवं देव मिश्रा के बीच खाने के बिल को लेकर  वाद विवाद हुआ और मामला मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों पक्षों को चोट आई है जिसमें होटल संचालक रामवीर सिंह की ओर से  लिखाई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों ग्राहकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरे पक्ष ढाबे मालिक को छुआ तक नहीं। जानकार लोगों को का आरोप है कि इस ढाबे पर अवैध रूप से शराब पिलाई जाती है और शराब पीने के बाद हंगामा मारपीट होना यहां आम बात है। थाना साहिबाबाद पुलिस का ढाबेे के संचालकों को संरक्षण प्राप्त है तथा वे यहां बदले में मुफ्त में खाना खाते हैं। इस ढाबे पर आये दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। पुलिस में शिकायत के बाद भी पुलिसवाले हमेशा से ही ढाबा संचालकों का ही साथ देती है। खुलेआम इस ढाबा में शराब की अवैध बिक्री तथा गा्रहको को बैठाकर पीलाने का काम किया जाता है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment