साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की कालोनी श्यामपार्क मेन में सोमवार की रात में मोबाइल फोन पर बात करते समय एक 18 साल की लड़की की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गली संख्या दो 568 में किराये पर रहने वाले बासुदेव फौजी की दसवीं में पढ़ने वाली बेटी सुशीला रात ग्यारह बजे के करीब तीसरी मंजिल पर मोबाइल फोन से किसी से बात कर रही थी। अचानक नीचे झांकते समय उसका बेलेंस बिगड़ गया और धड़ाम से नीचे गिर गयी। नीचे गिरने से लड़की की ठौर मौत हो गयी। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिये शव का हिंडनतट पर अंतिम संस्कार कर दिया है तथा वहां लड़की की मौत का कारण स्वाभाविक मौत बताया था।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद राजेश चर्तुवेदी ने बताया कि यदि कोई लड़की की मौत के कारणों को लेकर पुलिस से शिकायत करता तो पुलिस हस्तक्षेप करती।



0 comments:
Post a Comment