रक्तदान महादान हैः जिलाधिकारी Blood Donation Amount: District Magistrate



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  रक्तदान महादान है रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति जो स्वस्थ है और रक्तदान करने योग्य है उसे रक्तदान करना चाहिये। 
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज पुलिस लाईन में आंकाक्षा  समिति की और से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर यह  विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से किसी को नया जीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है उसका काई मूल्य नही आका जा सकता है रक्तदान से शरीर रक्त बनाने की क्रिया को तीव्र कर देता है इस प्रकार से रक्त दान करना मानव के शरीर के लिए फायदे मंद है। 

जिलाधिकारी ने रक्तदान से होने वाले फायदो की जानकारी देते हुये लोगो का आहवान किया  िकवह स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमन्द का जीवन बचाने जैसे पुण्य कार्य में योगदान दें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पेम रजंन सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुये लोगो से स्वैच्छिक  रक्तदान करने का अनुरोध किया। शिविर में 20 लोगो ने पंजीकरण कराया जिसमें से 11 लोगो ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एन0के0 गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम शर्मा ने किया।







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment