स्थानीय निकायों में 12 दिसम्बर को शपथ ग्रहण समारोह Swearing-in ceremony on 12th December in local bodies



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के निर्वाचित अध्यक्षों एवं सदस्यों को शपथग्रहण कराने हेतु अधिकारियों को नामित किया है। नामित अधिकारियों में श्री अतुल कुमार द्वितीय नगर पालिका परिषद लोनी, श्री पे्रम रंजन उप जिलाधिकारी सदर गाजियाबाद नगर पालिका परिषद खोडा मकनपुर, एवं नगर पंचायत डासना, श्री पवन अग्रवाल उप जिलाधिकारी मोदीनगर नगर पालिका परिषद मोदीनगर, श्री संजय बसंल  डिप्टी कलेक्टर गाजियाबाद नगर पालिका परिषद मुरादनगर, श्री अतुल कुमार प्रथम डिप्टी कलेक्टर गाजियाबाद नगर पंचायत पतला, एवं नगर पंचायत निवाडी, श्री इन्दु प्रकाश डिप्टी कलेक्टर गाजियाबाद नगर पंचायत फरीदनगर,  में अध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण करायेगे।

 जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिकारी अपनी आवंटित निकाय से संबंधित अध्यक्ष व सदस्यों को उक्त कार्यक्रम अनुसार निर्धारित प्रारूप पर राज्य निष्ठा और पद की शपथ/प्रतिज्ञान कराने तथा उस पर निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्य के हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित करे। सभी  निकायो में शपथ ग्रहण दिनांक 12 दिसम्बर 2017 को कराया जायेगा। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment