भूमाफियो पर गुण्डा व गैंगेस्टर लगाकर कठोर कार्यवाही करेः जिलाधिकारी Take tough action by putting hoodwink and gangster on landfall: District Magistrate



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने भूमाफियाओ के विरूद्व गुण्डा व गैगेस्टर लगाकर उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा कि जो चिन्हित भूमाफिया है और उनके विरूद्व चार्ज सीट लगा कर कडी कार्यवाही की जाये भूमाफियाओ को अपराध की प्रक्रति के अनुरूप जिला बदर की कार्यवाही  की जाये। 
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। जिलाधिकारी ने स्थानीय निकायो के अधिशासी अधिकारियो तथा तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र की शासकीय जमीनो को सम्पत्ति रजिस्टर में दर्जकर फीड कराने के निर्देश दिये। 

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने थाना प्रभारियांे को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने थानो में भूमाफियोओ को चिन्हित करके उनके विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज कर कडी कार्यवाही करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत अब तक जनपद में 66 भूमाफिया चिन्हित किये गये है। जिनमें से 17 पर गुण्डा एक्ट तथा 2 पर गैगेस्टर एक्ट लगाकर कडी कार्यवाही की गई है। इन सभी भूमाफियाओ के विरूद्व अपराधिक धाराओं में मुकदमें दर्ज किये गये है। 

उन्होने बताया कि ग्राम सभा की कुल 125 हेक्टेयर से अधिक भूमि अवैध कब्जा मुक्त करायी गई है। तथा 1967 बाद धारा 67 में दर्ज किये गये है व 239 प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है इसी प्रकार से विभिन्न विभागो की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो पर  39 प्राथमिक सूचना रिपोर्ट करायी गई है तथा 46 हेक्टेयर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त करायी गई है। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक आकाश तौमर उप जिलाधिकारी सदर  पे्रम रंजन सिंह, मोदीनगर उप जिलाधिकारी पवन अग्रवाल लोनी के उप जिलाधिकारी अतुल कुमार उप जिलाधिकारी इन्दु प्रकाश सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।  



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment