गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने ठंड के मौसम को देखते हुये अलाव लगाने तथा रेैन बसेरो में सभी आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा है कि वर्तमान में ठण्ड बढ रही है अतः नगर निगम, सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायते अपने-अपने क्षेत्र में बस स्टेैन्ड, रिक्सा स्टैन्ड, अस्पताल, रेलवे स्टेशन तथा भीड भाड वाले स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करे तथा रैन बसेरों में भी ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सुविधाये उपलब्ध कराये।
जिलाधिकारी आज कलेकटेªट सभाकक्ष में शीत लहर से वचाव हेतु की जा रही तैयारियो की समीक्षा कर रही थी। जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को अपनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने के चिन्हित स्थानों की सूची कल तक उपलब्ध करा दी जाये। अलाव जलाने के साथ ही उनके पर्यवेक्षण व निरीक्षण की व्यवस्था की जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने शीत लहर से वचाव हेतु की गयी व्यवस्थाओ के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी बैठक में नगर निगम तथा सभी नगर पालिका परिषद व स्थानीय निकायो के अधिशासी अधिकारी व उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment