साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में कथित रूप से जातिवाद और संप्रदायवाद की आग में झोंकने वाले जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है, तथा जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने एनसीआर दिल्ली बृज विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिग्नेश मेवाणी और भारत के टुकड़े टुकड़े करने के सपने देखने वाले छात्र नेता उमर खालिद ने शौर्य दिवस के नाम पर जो जातिवादी और संप्रदायवाद की खतरनाक बात कही है वह देश द्रोही की श्रेणी में आती हैं। इसलिए इन दोनों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए और जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
संस्था के उपाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम लेकर जिस तरह से सांप्रदायिक और जातिवादी विद्वेश की बातें की जा रही है यह समाज तोड़ने की कार्यवाही है। इसकी जांच होनी चाहिए कि क्या इसमें कोई विदेशी हाथ तो नहीं है।



0 comments:
Post a Comment