प्राकृतिक सेवा संस्थान लगाएगी एक लाख पौधे One lakh plants will be set up by the Natural Services Institute



वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  प्राकृतिक सेवा संस्थान नाम की संस्था ने गाजियाबाद को हरा भरा करने और प्रकृति प्रेम को बढ़ाने के उद्देश्य से गाजियाबाद में एक लाख पौधे लगाने की घोषणा की है। जिसमें 50हजार पीपल, 25हजार नीम और 25हजार बेलपत्थर के छायादार और फलदार वृक्ष होंगे।
        
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद द्वारा सम्मानित एवं उनके अनुयाई तथा प्रकृति रूपा भाई के नाम से मशहूर दुर्गा प्रसाद पांडे ने एक पत्रकार वार्ता बताया कि उनकी संस्था प्राकृतिक  सेवा संस्थान द्वारा 2018 में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसमें 50हजार पीपल, 25हजार नीम तथा 25हजार बेल पत्थर के पौधे होंगे।  इसके साथ ही भाई चारा समिति बनाई जाएंगी जिसके प्रत्येक इकाई में एक सौ सदस्य होंगे जो प्रकृति प्रेमी के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे इस बात से दुखी हैं कि गाजियाबाद और दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ा है और यह शहर पत्थर का शहर बनकर रह गया है। इसलिए उन्होंने गाजियाबाद को हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण देने की घोषणां की है। 
      
9 जनवरी को संस्था की तरफ से जिलाधिकारी गाजियाबाद, जीडीए उपाध्यक्ष,नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद को इसकी जानकारी देंगे और प्रशासन का सहयोग मांगेगे। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन और भाईचारा समिति के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा किया जायेगा। इसके लिए वह आम आदमी सभी भाई बहनों का आव्हान करते हैं कि इस नेक काम में वे आगे आएं और अपने शहर को हरा भरा और स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें 
 प्रेसवार्ता में जानकारी देते दुर्गाप्रसाद पांडेय



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment