नई दिल्ली: राजस्थान उपचुनावों में हुई अब तक की मतगणना में कांग्रेस पार्टी लोकसभा की अजमेर और अलवर लोकसभा सीटों पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए है, जबकि मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर शुरुआत में भाजपा से पिछड़ने के बाद अब कांग्रेस इस सीट पर जीत हासिल की है. पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बेहद बुरी हार देख चुकी कांग्रेस के लिए उपचुनावों में मिली जीत संजीवनी बूटी का काम करेगी. गौरतलब है कि प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजस्थान निर्वाचन आयोग के अनुसार, मांडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ को जीत मिली है. धाकड़े ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाडा को 12,976 मतों के अंतर से हराया है. वहीं पश्चिम बंगाल की उलबेरिया लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती हो रही है. नवपाड़ा विधानसभा सीट टीएमसी ने जीत ली है.
अजमेर और अलवर लोकसभा सीट के लिए मतों की गणना का काम अजमेर और अलवर में होगा जबकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट के मतों की गणना भीलवाड़ा में होगी. पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 76.7 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि नवपाड़ा में 75.3 फीसदी मतदान हुआ था.
राजस्थान उपचुनाव: राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मतगणना का रूझान विभाग की बेवसाइट पर उपलब्ध रहेगा. मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि यह उपचुनाव भाजपा सांसद प्रो सांवर लाल जाट (अजमेर), सांसद चांद नाथ योगी (अलवर) और विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हुआ. 29 जनवरी को हुए मतदान में तीनों क्षेत्रों के मतदाताओं ने वोट देकर बयालीस उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय ईवीएम मशीनों में बंद किया था.
अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा के जवंसत सिंह यादव, कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रधु शर्मा और भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा के बीच जबकि मांडलगढ़ में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा का कांग्रेस के विवेक धाकड के बीच कडा मुकाबला है.
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन की वजह से नवपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. तृणमूल ने उलबेरिया से सुलतान अहमद की पत्नी साजिदा को उम्मीदवार बनाया. माकपा नीत वाम मोर्च ने एस के मुदस्सर हुसैन वारसी को टिकट दिया. भाजपा की तरफ से अनुपम मलिक उम्मीदवार. वहीं नवपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के सुनील सिंह उम्मीदवार . माकपा ने गार्गी चटर्जी, कांग्रेस ने गौतम बोस और भाजपा ने संदीप बनर्जी को उम्मीदवार बनाया.



0 comments:
Post a Comment