कलेक्शन एजेंटो से लूट करने वाले छह शातिर लुटेरे गिरफ्तार Six robber robbers arrested for collecting agents



कब्जे से लूट के 8 लाख 48 हजार रूपए, 2 मोटर साईकिल, 3 तमंचे .315 बोर व एक 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद  

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी पुलिस ने कल रात करीब 8 बजे  ग्राम जावली पुलिया से मुखबिर की सुचना पर छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तगण कलेक्शन एजेन्टो को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट कारित करते थे। अभियुक्तों ने थाना इन्द्रापुरम,  थाना कविनगर,  थाना लोनी बाँर्डर आदि की घटनाओ का इकबाल किया है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में गौरव कपासिया पुत्र धीरज कपासिया निवासी  मकान न0-667 प्रीत विहार कालोनी थाना दादरी गौतमबुद्दनगर,  पवन कुमारशर्मा पुत्र रामगोपालशर्मा नि0 प्रेमविहार गली नं0-4 म0न0-154 डीएलएफ थाना लोनी गा0बाद, कान्हा उर्फ कृष्णा पुत्र प्रमोदउपाध्याय नि0 म0न0-225 गली नं0-4 न्यूसभापुर थाना करावलनगर दिल्ली,  गौरव उर्फ चीनू पुत्र रामकुमार गुर्जर ग्राम जावली थाना लोनी गा0बाद,  राहुल पुत्र रिडकू बंसल ग्राम भगौत थाना चांदीनगर बागपत हाल करावल नगर गली नं02 म0न0123 दिल्ली, तथा रिंकू उर्फ विशाल कसाना पुत्र सुभाषचन्द कसाना नि0 ग्राम जावली थाना लोनी गाजियाबाद है । 

पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अदद तंमचा 315 बोर मय तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद तंमचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर,  लूट के कुल 8 लाख 48 हजार रुपये तथा दो मोटर साईकिल पल्सर व स्पेलण्डर प्रो बरामद किया है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment