गाजियाबाद संक्षिप्त अपराध
कब्जे से 01 सीएमपी, कारतूस व चोरी की छोटा हाथी गाड़ी बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल देर रात नंदग्राम कट से अभियुक्त शेर दीन पुत्र मुन्ना निवासी 277 /4 हिण्डन विहार थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सिहानीगेट के मुकदमा अपराध संख्या 1532 /17 धारा 147 /14 8 /149 /307 भादवि में वांछित था। जिसके कब्जे से एक सीएमपी मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व थाना सिहानीगेट के मुकदमा अपराध संख्या 1552 /17 धारा 379 /411 भादवि सम्बंधित छोटा हाथी न0- यूपी डीटी 7875 चोरी की बरामद हुई है।
6 किलोग्राम गांजा सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम करीब 5 बजे मौहल्ला इनाम विहार के पास से अभियुक्तगण अतीक अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी मौ० इनाम विहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद तथा चाँद पुत्र शाहिद निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 6 किलो गांजा बरामद हुआ है।
48 पव्वे अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने रिछपाल गढ़ी की पुलिया के पास से अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र शिवचरण निवासी 3074 कृष्णानगर बागू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 4 8 पव्वे शराब अंग्रेजी अरुणाचल मार्का बरामद हुई है।
48 पव्वे अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल शाम सोवियर क्रासिंग के पास से अभियुक्तगण ओवेंद्र पुत्र सलेख चन्द निवासी 192 सैक्टर 9 थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 48 पव्वे शराब अंग्रेजी अरुणाचल मार्का बरामद हुई है।
चोरी की बाइक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लिंकरोड पुलिस ने कल देर रात कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन अभियुक्त अनीश पुत्र रशीद निवासी आकाश नगर डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 01 मोटर साईकल केटीएम न0 डीएल6 एआर 3996 सम्बंधित ई-मु0अ0सं0 022099 दिल्ली बरामद हुई है।
11 बोतल अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मसूरी पुलिस ने आज सुबह आईएमएच तिराहा से अभियुक्त इबजुक रहमान पुत्र अब्दुल निवासी डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 11 बोतल शराब अंग्रेजी हरियाणा मार्का बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment