जनपद में विभिन्न एक्सपै्रस वे परियोजनाओ में किसानो को 2244.33 रूपये प्रतिकर के रूप में वितरित किये गये।
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है किसानो की समस्याओ व शिकायतो का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है जिसके क्रम में जनपद की विभिन्न एक्सपे्रस वे परियोजनाओ में 2244.33 करोड रूपये 7797 किसानो को वितरित किये जा चुके है।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में किसानों की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सपै्रस वे परियोजना में 4163 किसानों को 1155.99 करोड रूपये, दिल्ली मेरठ एक्सपै्रस वे परियोजना में 1394 किसानो को 613.97 करोड तथा डी0एफ0सी0सी0 गाजियाबाद परियोजना में 910 किसानों को 215.26 करोड रूपये व डी0एफ0सी0सी0 हापुड में 1330 किसानों को 259.11 करोड रूपये प्रतिकर की धनराशि वितरित की गई है। जिलाधिकारी ने अवशेष लम्बित ममलो में शीघ्र कार्यवाही कर किसानों को प्रतिकर दिलाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी भू0अ0 डी0पी0 श्रीवास्तव को दिये।
जिलाधिकारी ने ए0डी0एम0 (एल0ए0) को धारा 28 के मामलो की शीघ्र सुनवाई करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया व नियमो के तहत हर सम्भव सहायता किसानो को की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0अ0 डी0पी0 श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात किसानों के लम्बित प्रतिकर के मामलों को अविलम्ब निस्तारित करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में 11 सितम्बर से अब तक तीनो परियोजनाओ में 196.25 करोड की धनराशि किसानो को वितरित की जा चुकी है। प्रतिदिन किसानो को प्रतिकर वितरर्ण किया जा रहाहै।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह तथा बडी संख्या में किसान व उनके प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment