साहिबाबाद, ( एस पी चैहान/ मनीष पांडेय ) हिंडन वायुसेना केंद्र साहिबाबाद पर शनिवार को भारतीय वायु सेना ने अपने 87 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले वायुसेना दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया। इस अवसर पर जहां वायु सैनिकों ने सुंदर मार्च पास्ट और एयर बोरियल ड्रिल टीम ने अपना करतब दिखाया। वहीं वायु सेना के स्वदेशी तेजस के अलावा सारंग व सूर्यकिरन विमानों ने हवा में कलाबाजी करके सभी का मन मोह लिया।
हिंडन वायु सेना केंद्र साहिबाबाद में हर वर्ष की तरह आयोजित होने वाले वायु सेना दिवस का शनिवार को फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास हुआ। आज के समारोह में वायु सेना,जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी, आम आदमी, मीडिया जगत के लोग और भारी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस समारोह में वायु सैनिकों के जज्बे और उनकी कार्यकुशलता के अलावा वायुसेना की क्षमता को लोगों ने देखा वही मनोरंजन हुआ।
सवेरे 8बजे से शुरू हुए वायु मार्च पास्ट के बाद 8000 फीट की ऊंचाई से आकाशगंगा नाम के पैरासूट दल ने समारोह स्थल पर छलांग लगाई और हवा में अनेक करतब किये। इसके बाद वायुसेना की भव्य निशान टोली मार्च पास्ट करते हुए स्टेज के सामने से गुजरी । बाद में 40 अधिकारी और 244 जवानों ने सुसज्जित सुंदर मार्च पास्ट किया।सबसे ज्यादा आकर्षक और मंनोरंजन भरे करतब एयर बोरियर ड्रिल टीम के जबानों ने किये। जिसमें रायफल को जमीन पर खड़ा कर बिना चूके एक दूसरे से बदलना, हवा में रायफल को बदलना तथा संगीनों के चक्र के बीच से नंगी तलबार लेकर दल के कमांडर को चक्र का पार कराना आदि करतव रहे।
इसके बाद वायुसेना के लड़ाकू विमानों की बारी थी । स्वदेशी विमान तेजस, सारंग और सूर्य किरण हल्के हैलीकाप्टर की टीम ने हवा में करतब दिखाए । जंगी जहाजों के हवा में गोते खा कर के अपनी कला का प्रदर्शन महत्वपूर्ण था। वहीं स्वदेशी तेजस विमानों ने अपने करतब दिखाए। इस अवसर पर गाजियाबाद की पुलिस प्रशासन ने वायु सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात का अच्छा बंदोबस्त किया था।




0 comments:
Post a Comment