साहिबाबाद, ( मनीष पांडेय ) आज हिंडन एयरबेस पर आयोजित एयर फोर्स डे पूर्वाभ्यास के दौरान एयर फोर्स के स्थापना दिवस को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। वहां कवरेज कर रहे पत्रकार व आम आदमी तथा एयर फोर्स कर्मियों में भी भ्रम बना रहा।
आज 6 अक्टूबर को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एयर फोर्स के स्थापना दिवस 8 अक्टूबर को होने वाले मुख्य समारोह के लिए ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया था। इस वर्ष एयर फोर्स के सभी अधिकारिक कागजों में तथा मीडिया के लिए जारी प्रेस पास में 86 वां स्थापना दिवस लिखा गया है। जबकि आज रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम के उद्घोषक द्वारा बार - बार 87 वां स्थापना दिवस बताया जा रहा था। इसे लेकर कई पत्रकार साथियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। कई आम दर्शक भी पत्रकारों से यह पूछते रहे कि वास्तविक में एयर फोर्स का कौन सा स्थापना दिवस है।
इस मामले में वहां तैनात एक एयर फोर्सकर्मी से जब इस पत्रकार ने पूछा तो उसका कहना था कि मै खुद भी काॅन्फूजन में हूं कि कौन सा है। अभी तक तो मुझे भी 86 वां की ही जानकारी थी, लेकिन आज 87 वां बताया जा रहा है। हजारों की संख्या में दर्शकों को अंत तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी कि इस वर्ष एयर फोर्स का कौन सा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पिछले वर्ष छपी खबरों में 85 वां स्थापना दिवस ही दिखाया गया था।



0 comments:
Post a Comment