गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) चुनाव प्रेक्षक/अपर आयुक्त आर एन धामा व उप जिलाधिकारी /अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार के कार्यकक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव सम्बन्धी कार्यो की आज समीक्षा की गई।
उन्होने कहा कि 10 अक्टूबर 2018 विशेष दिन है जिसमें निर्वाचक नामावलियां पढकर सुनाई जायेगी। उन्होने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आपके बी0एल0ए0 उपस्थित रहे ग्रामों मे मुनादी ढोल बजाकर करायी जाये। उन्होने लोनी के तहसीलदार से आवेदन पत्रों फार्म-6 की प्रगति की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि फार्म-6 भरवाने हेतु 100 सोसायटी को चिन्हित किया गया है। आंगन वाडी केन्द्रों पर महिला मतदाताओ के फार्म भरवाये जा रहे है। अपर आयुक्त ने कहा कि लोनी संवेदनशील क्षेत्र है मलिन व दलित बस्तियों में विशेष ध्यान दिया जाये वोट बनवाने हेतु लोगो को जागरूक करें। फर्जी वोटर्स का पूरा ध्यान रखें। सभी उपजिलाधिकारी चुनाव कार्यो को गम्भीरता से लें। कराये गये कार्यो के साक्ष्य जरूर रखें। प्रधानों व कोटेदारों को इस कार्य में शामिल करें। वोट बनााने में कोई पक्षपात पूर्ण रवैया न अपनाया जाये गावं में कैम्प लगाकर वोट बनाने का कार्य किया जाये।
अपर आयुक्त ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए 31 अक्टूबर, 14 अक्टूबर व 28 अक्टूबर, की तिथि निर्धारित की गयी है। ग्राम सभा व शहरी स्थानीय निकाय तथा आर0डब्लू0ए0 में बैठके कर मतदाता सूची सत्यापन 10 अक्टूबर 2018 तथा 24 अक्टूबर, 2018 को किया जायेगा। दावें व आपत्तियों का निस्तारण 10 नवम्बर 2018 को किया जायेगा। मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 4 जनवरी 2019 को होगा।
बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार ने किया।



0 comments:
Post a Comment