आरएसएस द्वारा आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन पर्व।
इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) इंदिरापुरम स्थित कनावनी गांव,में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता मंच द्वारा गांव के सभी वर्गों के सहयोग से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. हेमेंद्र (मेरठ प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख) ने अपने सांस्कृतिक महत्व और जाति प्रथा से इतर कर्म के आधार पर वर्ण-व्यवस्था पर बल दिया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

डा. हेमेन्द्र ने उपस्थित लोगों को जाति व्यवस्था के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए संकीर्ण मानसिकता को त्याग कर अंतर्मन में झांकने को कहा। उन्होंने इस अवसर पर अपने-आप को पहचानने और समाज के प्रति दायित्व का बोध कराया। उन्होंने जन समूह के सामने सबाल रखा कि भारत के गरीब, भूखे-कंगाल, पिछड़े, घुमंतु समाज के लोगों को शिक्षा कैसे दी जाए? गरीब लोग अगर शिक्षा के निकट पहुंच न पा रहे तो वहां तक कैसे पहुंचना चाहिए? लोक शिक्षण तथा लोकसेवा के लिए अच्छे सम्पूर्ण निष्कपटता, पवित्रता, सर्वस्पर्शी बुद्धि तथा सर्व विजयी इच्छा शक्ति वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। इन गुणों के बल पर मुट्ठीभर लोग भी यदि काम करने में जुट गये, तो सारी दुनिया में क्रांति आ जायेगी। उन्होंने कहा कि समरसता स्थापित करने हेतु ‘सामाजिक न्याय’ की भी जरूरत है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि आज की भाषा में ‘आरक्षण’ यह सामाजिक न्याय एक साधन है लेकिन साध्य नहीं।
इस कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता यह रही कि, बिना किसी भेद-भाव के ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने घर से खाद्य सामग्री लाकर आयोजन स्थल पर एक साथ भोजन बनाने की व्यवस्था की गई और कार्यक्रम के समापन के उपरांत एकसाथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से महिला और बच्चों सहित लगभग 200 लोगों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संगठन के कुछ प्रमुख पदाधिकारी प्रदीप ( संघचालक, हरनंदी महानगर), राजेन्द्र ( संघचालक, सुदर्शन भाग) सतीश (महानगर समरसता संयोजक) एवं रजनीश (भाग समरसता संयोजक, सुदर्शन भाग) आदि उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment