पौधारोपण करते पार्षद एवं अन्य लोग।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) नगर निगम के वार्ड 37 शालीमार गार्डन में स्थानिय पार्षाद और आरडब्ल्यूए ने मिल कर पर्यावरण सुरक्षा के लिये पौधे लगाए। यह पौधारोपण विजय पार्क में किया गया।
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन वार्ड 37 के विजय पार्क में पार्षद सरदार सिंह भाटी ने एवं आरडब्लूए ने मिलकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर पार्षद सरदार सिंह भाटी ने पौधे लगाने से होन वाले स्वच्छ पर्यावरण के बारे में लोगो को बताया। उन्होंने कहा कि पौधों से वातावरण शुद्ध होता है जो इंसान के जिंदा रहने के लिये जरूरी है।
इस अवसर पर विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए जैसे पिलखन, पापड़ी, सहतूत, नीम, शीशम, जामुन, बरगद रबड़ और पीपल आदि के पौधे थे। इस आयोजन में पार्षद सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान, सोनू चैधरी, शोभनाथ चैहान, शिव कुमार, कैलाश भट, विनीश तिवारी, कुमुद, विकाश, पंकज, मनमोहन, उमेश, चंचल आदि लोग ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment