प्रतिकात्मक फोटो
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की कालोनी विक्रम एंक्लेव शालीमार गार्डन में रविवार की दोपहर में एक मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई लेकिन महिला की बच्ची सकुशल है।
जानकारी के अनुसार विक्रम एंक्लेव में एक तीन मंजिल मकान के ऊपर ममटी बनाने का काम मजदूर कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों की गलती से ममटी भरभरा कर गिर गयी और मलवे के बोझ से भरभराकर नीचे की छत गिर गयी। जिससे दूसरी मंजिल पर रसोई में काम कर रही 40 साल की महिला परवीन पत्नी जहीर अहमद रसोई की छत के मलवे से गिर कर घायल हो गयी। उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। महिला की कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी निशा इस हादसे में बाल-बाल बच गई है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए जीडीए को कहा गया है कि वह इस मामले में देखें कि तकनीकी तौर पर किसकी गलती है और यह मकान कहीं अवैध रूप से तो नहीं बनाया जा रहा था। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



0 comments:
Post a Comment