साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंक रोड क्षेत्र में आरजी फार्महाउस नाम के एक बारात घर में वहां काम करने वाले 48 साल के कर्मचारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र 4 साहिबाबाद में आरजी फार्म हाउस के नाम से एक बारात घर है। यहां काम करने वाले 48 साल के शंकर ने शनिवार की रात में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शंकर कहां का रहने वाला था यह पता किया जा रहा है। शंकर ने आत्महत्या क्यों की अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment