पैरालिंपिक खेलों में दीपा ने भारत के लिए इतिहास, प्रधानमंत्री ने की जमकर प्रशंसा - 1st indian woman paralympic medallist

पैरालिंपिक खेलों में 45 वर्षीय दीपा  ने भारत के लिए इतिहास रचा है. भारत की दीपा मलिक ने शॉट-पट में रजत पदक जीत लिया है. दीपा ने 4.61 मीटर तक गोला फ़ेंका और दूसरे स्थान पर रहीं. पैरालिंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली हरियाणा की दीपा पहली भारतीय महिला बन गई हैं. 2012 में दीपा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर एवं अभिनव बिंद्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने इतिहास रचने वाली दीपा मलिक की जमकर प्रशंसा की. दीपा पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतकर यह कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हो हैं. दीपा ने रियो डि जेनेरियो पैरालिंपिक खेलों में गोलाफेंक एफ 53 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, शानदार, दीपा. पैरालिंपिक में आपके रजत पदक ने राष्ट्र को गौरवांवित किया है. बधाईयां.’’ महान क्रिकेटर तेंदुलकर ने कहा, पैरालिंपिक में लाजवाब प्रदर्शन के लिए बहुत बहुत बधाई दीपा. और बहुत सारी जीत के लिए शुभकामनाएं.’ बिंद्रा ने कहा, ‘बहुत-बहुत बधाई दीपा. आप भारत के लिए एक प्रेरणा हैं.’

बता दे कि बहरीन की फातेमा निदाम ने 4.76 की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. ग्रीस की दिमित्रा कोरकिडा ने कांस्य पदक अपने नाम किया. इस स्पर्धा में कुल सात खिलाड़ी थे, लेकिन मैक्सिको की इस्टेला सालास इसकी शुरुआत नहीं कर पाईं. इस पदक के साथ ही भारत के इन पैरालिंपिक्स खेलों में कुल तीन पदक हो गए हैं. थंगावेलु मरियप्पन ने भारत को ऊंची कूद में स्वर्ण और वरुण भाटी ने इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था.

राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जित चुकी दीपा शॉट-पट के अलावा, जैवलिन थ्रो और मोटर साइकलिंग जैसे खेलों में भी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment