कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो मरे, 40 घायल Two dead by security forces in the Kashmir Valley, 40 injured

श्रीनगर (वार्ता)   कश्मीर घाटी में आज सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ ही पेलेट गन से गोलियां चलायीं और आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे दो युवकों की मौत हो गई तथा 40 से अधिक घायल हो गये।
अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अातंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बुरहान वानी और दो अन्य आतंकवादियों के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में हुई हिंसक घटनाओं में 77 लोग मारे गये हैं,स्थानीय मीडिया हालांकि मृतकों की संख्या 80 बता रहा है ।
अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए उस समय पेलेट गन से गोलियां चलायीं और आंसू गैस के गोले छोड़े, जब वहां एक रैली में भारी संख्या में शामिल लोग आजादी के समर्थन में नारे लगा रहे थे ।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment