फर्जी काॅल सेंटर से 6गिरफ्तार,भारी मात्रा में फर्जी आइडी कार्ड व रकम बरामद Kal center bogus arrest, and recovered huge quantity of fake ID cards and money

पुलिस और चेन लूटेरों के बीच मुठभेड़, 1 बदमाश घायल लूटी हुई चेन और मोटर साईकिल बरामद 

साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )    कल शाम करीब 10 बजे थाना इन्दिरापुरम पुलिस को आरटी संदेश द्वारा सूचना मिली कि वैशाली से दो बदमाश नीली डिस्कवर मोटर साईकिल से एक व्यक्ति से तंमचे के बल पर चैन लूट कर सेक्टर-2 व 5 वैशाली की तरफ भाग रहे हैं । इस सूचना पर थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सेक्टर-2 व 5 वैशाली के बीच नहर की पटरी वाली सडक पर बदमाशों को घेर लिया तथा बदमाशों द्वारा अपने पकडें जाने के डर से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिसमे पुलिस पार्टी बाल-बाल बची तथा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलायी गोली से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस पार्टी द्वारा अदम्य व साहस का परिचय देते हुए दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड मे एक बदमाश के पैर मे गोली लगी, जिसे वसुन्धरा अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाशों में यामीन पुत्र शाहबुददीन निवासी ग्राम प्रहलादगढी थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद जो पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया । दूसरा बदमाश शादाब पुत्र सलीम निवासी गली नं0-01 खुशहाल नगर थाना लिसाडीगेट जनपद गाजियाबाद है । पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गयी 02 सोने की चेन, 14100 रूपये, दो मोबाइल फोन, 02 तंमचे 03 कारतूस व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद किया है ।  



पुलिस पकड़ में ठग गिरोह।
इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )   थाना खोड़ा पुलिस ने ग्रीन इंडिया पैलेस विषाल मेगा मार्ट में चल रहे एक फर्जी काॅल सेंटर का पर्दाफास करते हुए तीन लड़कियों सहित 6 लागों को गिरफ्तार किया है तथा यहां से दर्जनों फर्जी आईडी कार्ड,आधार कार्ड,पैन कार्ड,मोबाइल फोन तथा ग्राहकों के डाटा बरामद किये हैं। 
       एसपी सिटी सलमान ताज ने थाना इंदिरापुरम पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि थाना खोड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एलआईसी व विभिन्न बैंकों से लोन दिलााने खाता खोलने बाले एक गिरोह की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यवाही करते हुए इस गैंग को संचालन करने बाले दीन मोहम्मद उर्फ दीन अहमद उर्फ दीपक गुप्ता तथा काॅल सेटर पर काम करने बाले सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से विभिन्न नामों की आईडी,अनेक नामों से बनाये गये पैन कार्ड,आधार कार्ड,लोगों से धोखा धड़ी करने बाले कागजात,व्यक्तिगत विवरण,एवं यूनिक सिटी एंटरप्राइजेज के नाम से यूनियन बैंक,एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक के खातों की चैक बुकें,दीपक गुप्ता के फर्जी नाम से फर्जी कागजात तथा विजिटिंग कार्ड, ड्राइंिवंग लाइसेेंस,विभिन्न कंपनियों से खरीदा गया ग्राहकों का डाटा तथा 13 मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया। इनके खाते चैक करने पर पता चला कि इस गिरोह ने अव तक 50से 60लाख रूपये का लेन देन किया है। यह गिरोह एक ग्राहक को फंसाने के बाद उस सबूत नश्ट करने के लिये उस सिम कार्ड को तोड़ देता था।
      इस गिरोह का सरगना मदीन रहमान पुत्र मोहम्मद यूनुस, निवासी आरसी125 पवन बिहार खोड़ा कालोनी है तथा यह पहले भी धोखा धड़ी के इसी तरह के मामले मेें पकड़ा जा चुका है। इस गैंग का दूसरा सक्रिय सदस्य दीन मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी सी4/35बी ब्लाक एलएनजेपी कालोनी वुड मार्केट महाराजा रणजीत सिंह मार्ग मिन्टोरोड नई दिल्ली है। इसी के अनेक फर्जी नामों जैसे दीन मोहम्मद ,दीन अहमद,दीपक कुमार गुप्ता आदि नामों से फर्जी आईडी,पैन कार्ड,आधार कार्ड आदि के द्वारा विभिन्न बैंकों में खाते खोेले हुए हैं। यहां से नकद 20हजार रूपये बरामद हुए हैं।
    गिरफ्तार लोगों में दीन मोहम्मद के अलावा अतुल मिश्रा पुत्र अषोक मिश्रा निवासी पवन बिहार खोड़ा,सुरेन्द्र कुमार पुत्र मिलख राज निवासी 514 सेक्टर 5 वसुंधरागाजियाबाद,श्रीमती निख्षा पांडेय पत्नी नारायन तिवारी निवासी 629भूतल न्याय खंड प्रथम इंदिरापुरम,मिली चैधरी पुत्री हरबीर सिंह,निवासी 440 नंदग्राम गाजियाबाद,तथा कंचन पुत्री अनिल कुमार निवासी 246 नंदग्राम गाजियाबाद है। 
      इस काॅल सेंटर से लोगों को फोन कर उन्हें झांसे में लेने का काम लड़कियां करतीं थीं तथा ग्राहक के झांसे में आने के बाद उसे अपने सीनियर से बात कराने के नाम पर उसे ठगते थे।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment