गुस्साए राजद विधायक के बेटे ने मारा चाकू Angry RJD MLA's son killed knife


औरंगाबाद,  बिहार में सत्तारुढ़ महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के औरंगाबाद जिले के ओबरा से विधायक विरेन्द्र कुमार सिन्हा के पुत्र ने शुक्रवार देर रात वाहन को आगे जाने के लिए जगह नहीं देने पर एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार से जा रहे विधायक सिन्हा के पुत्र और अकोढ़ा पंचायत के मुखिया कुणाल ने ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद एक अन्य कार पर सवार पिंटू कुमार यादव (28) को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

घायल युवक को दाउदनगर के अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि घायल पिंटू के बयान पर संबंधित थाना में विधायक पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कुणाल ने देर रात थाना में आत्मसमर्पण कर दिया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment