गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने जन समस्याओं के निस्तारण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुये आम जनता से अपील की है कि वे तहसील दिवसों में अपनी समस्याये व शिकायतें रखकर उनका निस्तारण कराये और अपने अमूल्य समय व धन की बचत करें।
जिलाधिकारी आज तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर अपनी समस्याये लेकर आयें लोगों की समस्याओं का निस्तारण करते हुये यह बात कही है। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सबसे आसान एवं उपयोगी आयोजन है। जहाॅ पर हर विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वंय उपस्थित रहते है। जिससे अधिकाशं समस्याओं का निराकरण मौके पर ही सम्भव हो जाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के सुनील इमेनूएल ने कहा कि तहसील दिवस में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी व थानेदार उपस्थित रहते है। जिससे लोगो की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण तत्काल ही करना सम्भव हो जाता है। आज के तहसील दिवस में .36 शिकायती प्रार्थना पत्र विभिन्न विभागो से सम्बन्धित प्राप्त हुये इनमें से जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल किया जाना समभव नही था उन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को पे्रषित करते हुये जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर वस्तु स्थिति के अनुरूप कार्यवाही कर निस्तारण करने एवं कृतकार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अजय अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राजअधिकारी, सहित पुलिस व प्रशासन व विकास विभाग के अधिकारी उपस्थि थे।


0 comments:
Post a Comment