संदिग्ध हालत में महिला की मौत Woman died in suspicious circumstances

साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र के वृंदावन ग्रीन सोसाइटी में मंगलवार की सुवह एक अज्ञात महिला की उपर की मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। बाद में महिला की पहचान मीनू वर्मा के रूप में हो गयी है। 
        पुलिस के अनुसार वृंदावन ग्रीन सोसाइटी में मंगलवार की सुवह गिर कर मरी अज्ञात महिला की शिनाख्त मीनू वर्मा पत्नी विरेन वर्मा निवासी 2/44 सेक्टर पांच राजे़न्द्र नगर साहिबाबाद के रूप में हो गयी है। 42 साल की मीनू वर्मा ज्वेलर विरेन वार्मा की पत्नी थी तथा वह राजेंद्र नगर से लापता थी । हांलाकि जिस अपार्टमेंट से महिला गिरी है उस अपार्टमेंट में महिला का कोई सगा-संबंधी या जानकार नहीं रहता है। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पता चला है कि महिला काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी।  डिप्रेशन के कारण महिला पहले भी  कई बार घर से अचानक गायव हो गयी थी तथा डिप्रेशन के चलते एक बार हरिद्वार पहुँच गई थी।
         थानाध्यक्ष साहिबाबाद सुरेन्द्र सिंह ने मामले की संजीदगी से जांच करने की बात कही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।  

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment