विधान सभा निर्वाचन क्ष्ेात्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान तिथियाॅ 08, 09, 22, व 23 अक्टूबर, निर्धारितAssembly Constituency Csheatron votable sites

गाजियाबाद ( संवाददाता )  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ पे्रस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2017 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तहसील के अन्तर्गत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बूथ लेबिल अधिकारियों के माध्यम से निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य 15 सितम्बर 2016 से 31 अक्टूबर 2016 तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर दावे आपत्तियां प्राप्त किये जाने का कार्य गतिमान है। जनपद में समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान तिथि 08 व 09 अक्टूबर 2016 शनिवार/रविवार एवं 22 व 23 अक्टूबर 2016 शनिवार/रविवार को लगाया जाना है। किसी भी मतदाता को निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित कराने हेतु प्रारूप- 6 नाम कटवाने हेतु प्रारूप- 7 किसी भी प्रविष्टि को शुद्ध कराने हेेतु प्रारूप-8 व स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप- 8 क भरकर उपरोक्त तिथियों में अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर पहंुच कर फार्म जमा करा सकते है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment