रिमझिम फुहारों के बीच पटना के गांधी मैदान में अता की गयी बकरीद की नमाज - Bihar bakrid namaz

पटना में आज सुबह से ही बरस रही रिमझिम फुहारों के बीच काफी संख्या में लोगों ने राजधानी के गांधी मैदान समेत सभी ईदगाहों में बकरीद की नमाज अता की. इस दौरान लोगों ने अल्लाह से शांति और सद्भाव की दुआ मांगी. साथ ही आपसी प्रेम बनाये रखने की भी गुजारिश की. मालूम हो कि सुबह साढ़े छह बजे लेकर नौ बजे तक नमाज का समय अलग-अलग जगहों पर निर्धारित किया गया था.

मुख्य आयोजन स्थल गांधी मैदान में काफी संख्या में लोगों ने नमाज अता की और एक दूसरे से गले मिले एवं एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. वहीं, बकरीद को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में पूरी चौकसी बरती है और लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है.

वही राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बकरीद के मौके पर सभी बिहारवासियों को मुबारकबाद दी है. अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि बकरीद त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार है, जो मानव जीवन में सद्भावना, प्रेम और सहिष्णुता की भावना जागृत करता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार ईश्वर में असीम आस्था का त्योहार है. खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी जाने के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment