जम्मू-कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास सेना के हेड क्वार्टर पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए। इस दौरान सेना ने भी जवाबी कार्रवाई के दौरान चारों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए सभी आतंकी लश्कर के सदस्य बताए जा रहे हैं। स्थिति का जाएजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर हाई लेवल मीटिंग चल रही है। आतंकी हमले के मद्देनजर सभी एयर बेस कैंप और आर्मी कैंप को अलर्ट कर दिया गया है।गृहमंत्री ने उरी के ब्रिगेड मुख्यालय में हमले के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए एक आपात बैठक भी बुलाई है। बैठक राजनाथ सिंह के आवास पर बुलाई गई है। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केन्द्रीय गृह सचिव, सेना, अर्धसैनिक और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी व आईबी चीफ शामिल हुए हैं।सेना हेड क्वार्टर पर आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां घटना स्थल जायजा लेंगे और घायल जवानों से भी मिलेंगे। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी कश्मीर पहुंचने वाले हैं।
12 जवानों को जिंदा जलाया
जिस स्थान पर आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठा सेना पर हमला किया, उस वक्त सेना के जवान टेंट में ठहरे थे। आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठा टेंट में आग लगा दी। इससे सेना के 12 जवानों की मौत हो गई। दरअसल सेना ने जहां टेंट लगाया था वहां से एक बटालियन को पहले ही हटा दिया गया था। दूसरे बटालियन को हटाने की तैयारी चल रही थी, तभी आतंकियों ने हमला कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment