बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं के किरदार अच्छी तरह से दिखाये नहीं जाते : ऋचा चड्ढ़ा Bollywood films are not shown well in the role of women: Richa Chadha


मुंबई, (वार्ता) अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर ऋचा चड्ढा का मानना है कि बॉलीवुड की सभी फिल्मों में महिलाओं के किरदार को अच्छा नहीं दिखाया जाता।
ऋचा ने यहां 'जेंडर बेस्ड वॉयलेंस इन इंडिया' विषय पर चर्चा में कहा “मनोरंजन जगत में बनने वाली सभी फिल्मों में महिलाओं के अच्छे किरदार को नहीं दर्शाया जाता।
बॉलीवुड में काफी अच्छी फिल्में भी बनी हैं।
बॉलीवुड में ऐसे समझदार लोग भी है, जो महिलाओं, बच्चों के खिलाफ हिंसा या तस्करी को सहन नहीं करते।
” ऋचा ने अपने साथ हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया।
ऋचा ने कहा, “मैं 'मैं और चार्ली' की शूटिंग कर रही थी, जब मेरी किशोर पुनर्वास केंद्र में एक लड़के से मुलाकात हुई।
उसे अपनी पड़ोस की 11 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में यहां लाया गया था।
उसने काफी आराम से अपने अपराध के बारे में बात की।
इस प्रकार के लोग पुनर्वास केंद्र में रहकर भी नहीं सुधर सकते।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment