अपराध की योजना बना रहे सात अपराधी गिरफ्तार Arrested seven criminal offense plan

गोपालगंज, (संवाददाता)  बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर थावे थाना क्षेत्र से सात अपराधी अहमद अली, सद्दाम अली, मैनुल्लाह उर्फ अंगूर, ओमप्रकाश मांझी उर्फ चौधरी, चंन्देश्वर भगत, जितेन्द्र यादव और गोलू कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, कुछ कारतूस, एक कार ,दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद की है ।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment