प्लॉट दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी Plot both the name of the 15 million swindle


साहिबाबाद, (प्रमुख संवाददाता)   थाना साहिबाबाद क्षेत्र में एक बैंक अधिकारी ने प्लाट दिलाने के नाम पर 800 लोगों से करीब 15 करोड़ की ठगी किया है ।   पीड़ितों 
ने रविवार को साहिबाबाद थाने में मामले की शिकायत दी है। ठगी के शिकार हुए लोगों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
लोगों का आरोप है कि बैंक के एक अधिकारी ने उन्हें प्लॉट दिलाने और सोसाइटी बनाने के नाम पर 800 लोगों से 15 करोड़ रुपए ठग लिए। पिछले कई सालों तक वह लोगों को यह बात कहकर आश्वासन देता रहा कि आवास एंव विकास परिषद से जमीन स्वीकृत होते ही सोसाइटी का निर्माण शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग अपने हिस्से की किस्तें जमा कराते रहे। मगर जब अधिकारी ने उनके किस्त को रशीद देनी बंद कर दी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ और वे एकजुट होकर अधिकारी से अपने पैसे वापस लेने पहुंचे।

मगर अधिकारी ने रूपए वापस देने की बजाय उन्हें डरा धमका कर भगा दिया। ऐसे में लोगों ने अपने रूपए वापस लेने की योजना बनाई और पुलिस को मामले की शिकायत दी। इस संबंध में पीड़ित दुष्यंत कुमार, अशोक कुमार, उमेश चंद, राजवीर सिंह, श्रवण कुमार, रामपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सुशील प्रकाश जोशी, हुकम सिंह और हरमेंदर कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने तहरीर पर हस्ताक्षर कर पुलिस को शिकायत सौंपी है। एसओ साहिबाबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की की जा रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। 
लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बैंक अधिकारी ने साल 2002 में उनसे वादा किया था कि वह विजयनगर के प्रताप विहार एरिया में तीन सोसाइटी बनाकर 100-200 गज के मकान बनाएगा। इसके लिए उसने लोगों से 800 रुपए प्रति स्क्वायर गज के हिसाब से एडवांस रुपए किस्तों में लिए। मगर अब तक न तो सोसाइटी बनाई गई है न ही उनकी रकम लौटाई जा रही है। ऐसे में लोग पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है। 
थाने पहुंचे लोगों ने बताया कि जिन लोगों ने बैंक अधिकारी के पास प्लाट बुक कराए हैं। वे सभी गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ, नोएडा के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ लोग सरकारी कर्मचारी हैं, कुछ बैंक कर्मचारी तो कुछ प्राइवेट कंपनी कर्मचारी है। ठगी के शिकार हुए कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी अब मौत हो चुकी है। इन लोगों के परिजनों को भी अब तक मकान नहीं मिला है। वे लोग भी रूपए वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोपी बैंक अधिकारी मूलरूप से दादरी का रहने वाला है और वह वर्तमान में वैशाली में रहता है।  
पीड़ितों ने बताया कि एक व्यक्ति जब अकेले आरोपी से रकम मांगने गया तो उसने उस पर हमला करा दिया। इसके संबंध में मेरठ के एक थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। पीड़ितों ने साहिबाबाद पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी बैंक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों का आरोप है कि बैंक अधिकारी द्वारा प्लॉट देना तो दूर की बात है जमीन तक नहीं दिखाई, रजिस्ट्री और कागजों की कॉपी नहीं दी, सिर्फ आश्वासन देजा रहा कि जल्द प्लॉट मिलेंगे, उसका कहना था कि जितने ज्यादा लोग जुड़ेगे उनकी सोसाइटी जल्द बनेगी। पीड़ित लोगों ने राष्ट्रपति से लेकर जिलाधिकारी गाजियाबाद तक अपनी शिकायत भेजे हैं । 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment