नई दिल्ली, (क्राईम संवाददाता) बिंदापुर इलाके में एक पति ने पत्नी की चाकू मार कर नृशंस हत्या कर डाली। आरोपी पति ने पत्नी के शरीर में 40 से अधिक चाकू से वार किए हैं, हालांकि पुलिस ने बताया कि इनकी गिनती ज्यादा भी हो सकती है। घटनास्थल पर पुलिस और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। घटना रविवार की है। हत्या की वजह पुलिस ने अब तक की प्राथमिक जांच में पति द्वारा पत्नी की हत्या की वजह उस पर शक करना बताया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद की भी नस काट डाली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें रविवार दोपहर में दो बजे सूचना मिली थी कि उत्तम नगर के क्यू-157, विकासनगर में किसी की हत्या हो गई है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक महिला की पहचान 36 साल की सुमन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, उसके पूरे शरीर को गोद दिया गया था। पूरे घर में खून ही खून फैला हुआ था, पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर 40 से अधिक चाकू से वार किए गये हैं।
वहीं आरोपी पति की पहचान 36 वर्षीय प्रेम सिंह के रूप में हुई है। प्रेम सिंह ई-रिक्शा चलाता था, वहीं सुमन गृहिणी हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति ने उसकी हत्या कर डाली। जिस समय घटना हुई बच्चे घर पर नहीं थे। हालांकि पुलिस को पड़ोस के लोगों ने बताया कि दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था, वह अपनी पत्नी पर शक भी करता था। इस कारण उसने यह हत्या की।



0 comments:
Post a Comment