किसानों का कर्ज होगा माफ, बिजली बिल हाफ : शीला Farmers will forgive debt, half the electricity bill: Sheila



लखीमपुर-खीरी,  यूपी में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने सत्ता में आने पर किसान का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ करने का ऐलान किया। रविवार को वे संदेश यात्रा लेकर लखीमपुर खीरी पहुंची थीं। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार किसानों की फसल का समर्थन मूल्य उनकी लागत जानने के बाद ही तय करेगी।

शीला दीक्षित की अगुवाई में निकली कांग्रेस की संदेश यात्रा रविवार दोपहर बाद लखीमपुर पहुंची। शहर में रोड शो करने के बाद शीला दीक्षित सीधे लखीमपुर के विलोबी हॉल पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों के दौर में प्रदेश आगे बढ़ने की बजाय और पीछे चला गया। शिक्षण संस्थान, कारखाने सब तबाह हो गए। अब कांग्रेस यूपी को संवारने आई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और ऐसा होने पर किसान का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और बिजली का बिल हाफ कर दिया जाएगा।

संदेश यात्रा में शीला दीक्षित के साथ चुनाव अभियान समिति के संयोजक संजय सिंह, यूपी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह भी थे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment