नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में छह नये सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां बताया कि नवनियुक्त सचिवों में तीन-तीन सचिव को महासचिव एवं पार्टी मामलों की उत्तर प्रदेश (पूर्व) की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ संलग्न किया गया है। इनमें जुबैर खान, सचिन नायक और बाजीराव खाड़े श्रीमती वाड्रा तथा राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर तथा रोहित चौधरी श्री सिंधिया के साथ संलग्न रहेंगे।



0 comments:
Post a Comment