नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा धनशोधन से जुड़े मामलों में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुये, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की बात कह बीच में ही पूछताछ छोड़कर चले गये।
ईडी के सूत्रों ने कहा कि श्री वाड्रा अपने वकीलाें के साथ सुबह साढ़े दस बजे राजधानी के जामनगर हाउस स्थित उसके कार्यालय में पहुँचे। विदेशों में संपत्ति खरीदने से जुड़े आपराधिक मामले में यह श्री वाड्रा की ईडी के समक्ष चौथी पेशी थी। इससे पहले 07, 08 और 09 फरवरी को जामनगर हाउस में ईडी ने करीब 23 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी।



0 comments:
Post a Comment