कब्जे से चोरी की 3 बैट्री, एक मोबाइल व 4 चाकू बरामद
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना मसूरी पुलिस ने कल रात करीब 11.10 बजे डासने फ्लाई ऑवर के पास से अभियुक्त राहुल पुत्र बिजेन्द्र निवासी इन्द्रगढी थाना मसूरी गाजियाबाद, जितेन्द्र पुत्र रतनलाल निवासी उपरोक्त, गौरव पुत्र चरण सिंह निवासी आकाशनगर थाना मसूरी गाजियाबाद तथा अरुण उर्फ सैफी पुत्र शीलकुमार निवासी मायापुरम इन्द्रागढी थाना मसूरी गाजियाबाद को चोरी व लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इनके कब्जे से 4 अदद चाकू नाजायज व 3 अदद बैटरी चोरी की व एक अदद मोबइल चोरी का सम्बन्धित मुकदमा अपराध संक्ष्या 145/19 धारा 380/411 भादवि बरामद हुआ है।
चोरी की स्कूटी व एक चाकू सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल शाम करीब 4.30 बजे ई0डी0एम0 मॉल कौशाम्बी के पास से अभियुक्त आशुतोष पुत्र अशोक कुमार ग्राम गाजीपुर थाना गाजीपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई 2 स्कूटी तथा एक अन्य स्कूटी जिसको ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। कुल 3 स्कूटी व एक चाकू बरामद हुआ है ।
9 लीटर कच्ची शराब व 220 ग्राम यूरिया सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस कल शाम 5ः10 बजे जंगल ग्राम खडखडी के पास से अभियुक्त रोहताश पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद को 9 लीटर कच्ची शराब व 220 ग्राम यूरिया सहित गिरफ्तार किया है ।



0 comments:
Post a Comment