मुठभेड़ में घायल बदमाश का अपराधिक इतिहास नहीं Rogue's criminal history injured in encounter


साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता)   थाना साहिबाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार की देर रात हुई सशस्त्र मुठभेड़ में घायल बदमाश का पुलिस को कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है तथा फरार हुये दूसरे बदमाश को भी पुलिस नहीं तलाश पायी है। उधर इस घटना में घायल बदमाश जिला अस्पताल तथा एक उप निरीेक्षक को निजी अस्पताल में इलाज कि लिये भर्ती कराया गया है। 
       गौर तलब है कि शनिबार की रात करीब पौने ग्यारह बजे दिल्ली-वजीराबाद रोड पर नंबरदार पैलेस तुलसी निकेतन के सामने चैकी प्रभारी कवीश कुमार टीम के साथ चैंिकंग कर रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से आ रहे अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक और तेज कर दी तथा पुलिस पर हथियार तान दिये। पुलिस के वायरलेस सेट से इसकी सूचना प्रसारित की और बदमाशों का पीछा किया गया। करीब सात सौ मीटर जाने पर दिल्ली-वजीराबाद रोड से बदमाशों ने शालीमार गार्डन सर्विस लेन की ओर मोटरसाइकिल मोड़ ली। इस बीच शालीमार गार्डन पुलिस चैकी व करन गेट पुलिस चैकी की पीसीआर उधर आ गई। तीन ओर से पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
        पुलिस ने भी जवाबी में जिसमें दोनों ओर से कई राउंड गोली चली थीं। मुठभेड़ में तुलसी निकेतन चैकी प्रभारी कवीश कुमार बदमाषों को पकड़ने की कार्यवाही में एक गड्ढे में गिरने से घायल हो गये थे तथा एक बदमाश बसीम पुत्र बाबू निवासी विकास पुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को पैर में गोली लगी। जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश भागने में सफल हो गया था। घायल चैकी प्रभारी को नरेन्द्र मोहन अस्पताल तथा  बदमाश को उपचार के लिए नरेन्द्र मोहन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।
 पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से पिस्टल, कारतूस, चाकू व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। एएसपी आषीश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी दूसरे बदमाष को पकड़ा नहीं जा सका है तथा जिसके पैर में गोली लगी है उसका अभी कोई अपराधिक इतिहास का पता नहीं चला है।  

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment