प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर औपचारिक जांच शुरू कर सकती है सीबीआई - CBI to begin probe in narsingh yadav doping case

पहलवान नरसिंह यादव के ऊपर लगे प्रतिबंध का जाँच करने के लिए सीबीआई तैयार है, जिसके तहत उनसे जुडी दस्तावेज और शिकायत की पड़ताल होनी शुरू हो चुकी है. सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के जरिये एक निर्देश मिला है और जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर देंगे.सूत्रों ने कहा कि वे भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा दायर सौंपी गई शिकायत के दस्तावेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही प्रारंभिक जांच या प्राथमिकी के रूप में एक औपचारिक जांच शुरू की जाएगी.

रियो ओलिंपिक के दौरान खेल पंचाट ने पिछले महीने यादव पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था जिससे वह खेलों में भाग नहीं ले पाए थे. इसके बाद डब्ल्यूएफआई ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की.

यह पहलवान रियो ओलिंपिक खेलों के शुरू होने से 20 दिन पहले प्रतिबंधित पदार्थ का पॉजीटिव पाया गया था. यादव ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि सोनीपत में साई होस्टल में उसके खाने और ड्रिंक्स में यह प्रतिबंधित पदार्थ मिलाया गया था, हालांकि वह अपने आरोपों की पुष्टि के लिये कोई भी ठोस सबूत मुहैया नहीं करा सके थे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment