फिल्मों को टेलीविजन के जरिए अधिक लोकप्रियता मिलती है : जॉन - Television is more popular than big screen : john abraham

बॉलीवुड फिल्म फाॅर्स के छोटे पर्दे पर सफल होने का बाद अभिनेता जॉन अब्राहम ने माना कि फिल्मों को बड़े पर्दे की तुलना में छोटे पर्दे पर लोगों के बीच अधिक लोकप्रियता मिलती है. इसके लिए जॉन कहना हैं कि , "मुझे लगता है कि छोटे पर्दे की पहुंच बड़े पर्दे की तुलना में लोगों के बीच अधिक है." जो सौ फीसदी सच हैं. जॉन ने आगे कहा, "मैंने इस बात पर गौर किया है कि 'फोर्स' जैसी कुछ फिल्मों को टेलीविजन के जरिए अधिक लोकप्रियता मिलती है, बजाय थियेटरों के." उनकी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' का प्रसारण रविवार को टेलीविजन चैनल 'सोनी मैक्स' पर किया गया और जॉन का मानना है कि यह अधिक जनता तक पहुंची होगी.

जॉन का कहना है कि जिस प्रकार एक फिल्म को लेकर टेलीविजन कई बार लोगों तक पहुंचा है, तो इस माध्यम की तुलना सिनेमा से नहीं की जा सकती. अभिनेता ने कहा, "सच कहूं, तो आप दो चीजों की तुलना नहीं कर सकते. ये दोनों चीजें पूरी तरह से अलग हैं तथा वे परस्पर और विशेष तौर पर अपना उद्देश्य दर्शाते हैं."

जॉन अपनी आगामी फिल्म 'फोर्स-2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भूषण भी मुख्य भूमिका में हैं. यह 2011 में आई फिल्म 'फोर्स' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment