कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना पर हमले के बाद भारत में मातम का माहौल है. पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ यूएन सम्मेलन के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं. आपको बता दें नवाज शरीफ वहीं हैं जो पीएम मोदी से जब भी मिले आतंकवाद पर चिंता जताई लेकिन कभी भी इस गंभीर मामले पर कोई कठोर कदम नहीं उठाया. अबतक उरी में सेना के 18 जवानों की शहादत पर अफसोस के दो शब्द पाकिस्तानी पीएम नवाज शऱीफ ने नहीं कहा. न्यूयॉर्क में जब एक पत्रकारों ने शरीफ से इस हमले के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने बस इशारों में जबाव दिया. शरीफ ने उरी को लेकर पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देना उचिन नहीं समझा. इधर उनके विदेश सलाहकार सरताज अजीज को न्यूयॉर्क में मीडिया के सामने बोलने का मौका मिला भी लेकिन वह कुछ बोलेने को तैयार नहीं हुए. इतना ही नही पाकिस्तान ने इस हमले के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहरा रहा हैं.
वही पाकिस्तान का करीबी चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने कहा कि हम प्रभावित परिवारों और घायलों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हैं. हमने सामयिक खबरें देखी हैं. हम कश्मीर के हालात को लेकर चिंतित हैं.

0 comments:
Post a Comment