बेटियों के पढ़ने का इंतजाम करें सरकार ताकि पूरा हो सके शहीद सुनील का सपना - Dead body of martyr sunil vidyarthi reached gaya

जम्मू और कश्मीर के उड़ी में रविवार की सुबह हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के सुनील कुमार विद्यार्थी का पार्थिव शरीर वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मंगलवार की सुबह गया एयरपोर्ट पहुंच गया है. एयरपोर्ट से सेना के ट्रक पर शवयात्रा शहीद के पैतृक गांव परैया के बोकनारी गांव के लिए रवाना हुआ.  एयरपोर्ट पर पहले से ही शहीद की पत्नी, बच्चे और परिवार के लोग मौजूद थे. एयरपोर्ट पर ही ओटीए के मेजर जनरल विनोद वशिष्ठ ने शहीद के शव को सलामी दी.

मौके पर मौजूद शहीद जवान की पत्नी और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था. लोग परिवार वालों को ढाढस बंधा रहे थे. टीवी रिपोर्ट के मुताबिक इस मौके पर गया जिला के प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, गुरुआ विधायक राजीव कुमार दांगी, सहित मगध प्रमंडल के आयुक्त लियांग कुंगा, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित काफी संख्या में शहीद के परिजन मौजूद थे.

गांव से फिर उन्हें गया लाया जायेगा. जहां गया के विष्णुपद श्मसान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. शहीद सुनील कुमार की पत्नी किरण देवी ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि मेरी तीन बेटियों के पढ़ने का इंतजाम करें ताकि वो अपने पापा के सपने को पूरा कर सकें.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment