चिकनगुनिया और डेंगू से दिल्ली त्रस्त, आप - भाजपा अरोप - प्रत्यारोप में मस्त Chikungunya and dengue stricken Delhi, you - the BJP charge - cool counter



           संपादकीय 
दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू का कहर लगातार जारी है । मरने वालों की संख्या दिन - पर - दिन बढ़ती जा रही है । वहीं आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता कुछ करने के वजाय एक दूसरे पर दोषारोपड में लगे हुए हैं । अब तक दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू से मरने वालों की संख्या दर्जन को पार कर गई है । वहीं इसके मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं । एलजी ने भी दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के कामों की समीक्षा करने के बाद जागरूकता से काम करने को कहा । लेकिन आप और भाजपा काम को करने तथा लोगों को जागरूक करने के वजाय सिर्फ बीमारी की राजनीति में उलझ गई है । मोजांबिक में मक्ष्छरों से शुरू हुई तेज बुखार और जोड़ों में दर्द पैदा करने की यह बीमारी अब तक दिल्ली में 13 लोगों को लील गई है और हजारों की तायदाद में विस्तर पर पड़े हुए हैं । ऐसी गंभीर स्थिति में भी केंद्र के सत्ता पर आसीन भाजपा और दिल्ली पर शासन करने वाली आप दोनों एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगे है । भाजपा के नेताओं का कहना है कि जब लोग प्रदेश में चिकनगुनिया और डेंगू से मर रहे है तब मुख्यमंत्री पंजाब में राजनीति करने गए हुए है । उप मुख्यमंत्री ब्राजील में झरना देख रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री गोवा का सैर कर रहे हैं । आप के लोग इसके जवाब में कहते हैं कि प्रदेश में दो नगर निगमों में भाजपा के मेयर हैं जो देश से बाहर गए हुए हैं और सफाई का जिम्मा उन्हीं पर है । उधर स्वास्थ्य मं.ी का कहना है कि चिकनगुनिया जानलेवा बीमारी नहीं है फिर इन 13 लोगों की मौत कैसे हुई । ऐसे हालात में दोनों पार्टियों को एक दूसरे आरोप - प्रत्यारोप करने के वजाय कोई ऐसा हल निकालना चाहिए जिससे आम जनता के मन इन नेताओं के प्रति कुछ अलग सोच पैदा हो । सभी जानते हैं कि ऐसे मौसम में तमाम बीमारियां मच्छरों से पैदा होती हैं, लेकिन दिल्ली में सफाई पर ध्यान देने के वजाय लोग एक दूसरे पर कीचड़ उछाल कर और गंदगी फैलाने में लगे हुए हैं । जनता के लिए इन नेताओं द्वारा फैलाई गई बीमारी चिकनगुनिया और डेंगू से भी खतरनाक है । 


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment