रोग निगरानी तंत्र को दुरुस्त करे भारत: डब्ल्यूएचओ Disease surveillance mechanisms to repair India: WHO


नयी दिल्ली,  (वार्ता)   राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में मच्छरजनित रोग चिकनगुनिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप और इसके कारण हो रही मौताें को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने भारत से रोग निगरानी तंत्र को दुरुस्त बनाने की अपील की है।
भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि हेंग बेकेडम ने कहा है कि इसके लिए सरकार को निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से मदद लेनी चाहिए।
डब्ल्यूएचओ का मानना है कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से चिकनगुनिया और डेंगू के ज्यादा विश्वसनीय आंकड़े जुटाए जा सकेंगे।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment