नयी दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) राजधानी दिल्ली में चिकनगुनिया बीमारी विकराल रूप लेती जा रही है। आज सर गंगाराम अस्पताल में इस बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गयी है। अस्पताल के अध्यक्ष डी एस राणा ने आज बताया कि तीन लोगों की इस बुखार से जान जा चुकी है।
विदित हो कि कल भी इस बीमारी से पीड़ित एक मरीज ने आईसीयू में दम तोड़ दिया था । उधर एम्स में भी इस बीमारी से एक मौत की खबर है , लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टी नहीं की है। एम्स में 1,360 मरीजों के ब्लड टेस्ट में चिकनगुनिया पाॅजिटिव पाया गया है ।
एक सप्ताह में डेंगू से 354 लोग बीमार हुए है । राजधानी के अस्पतालों में वायरल बुखार , डेंगू , चिकनगुनिया सहित बुखार प्ीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण दिलली नगर क्षेत्र में डेंगू के 543 मामले, उŸारी दिल्ली नगर क्षेत्र में 307 मामले, पूर्वी नगर क्षेत्र में 166 मामले, एनडीएमसी क्षेत्र में 46 मामले, दिल्ली कैंट में 4 मामले और 92 अन्य मामले पाए गए हैं ।



0 comments:
Post a Comment