CM की सुरक्षा को तैनात किए गए पांच सौ जवान CM's security deployed five hundred young

गोपालगंज, ( संवाददाता )   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। सीएम की सुरक्षा को पांच सौ से अधिक जवान तथा करीब एक सौ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी चौकसी को तैनात रहेंगे। सीएम के आगमन के बाद उनके उत्तरप्रदेश के देवरिया में जनसभा में जाने के दौरान जिले की सीमा क्षेत्र में सड़क पर भी जगह-जगह चौकसी रहेगी।
आगामी 18 सितंबर को सीएम के आगमन व दो दिनों के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए हैं। शुक्रवार को वरीय अधिकारियों ने सीएम के हेलीकाप्टर से आने के बाद से लेकर उनके पूरे कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के केन्द्र सुरक्षा प्रबंध भी रहा। अलावा इसके सीएम के आगमन के बाद उनके आवासन आदि के बारे में भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। घंटों चली बैठक के बाद सुरक्षा के इंतजाम को लेकर कई बिन्दुओं पर दिशानिर्देश जारी किए गए। साथ ही कई पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में जगह-जगह तैनात करने का निर्देश जारी किया गया। अलावा इसके उनके यूपी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सड़क मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।
आवासन को तैयार परिसदन
गोपालगंज : सीएम के पहले दिन के कार्यक्रम के बाद उनके आवासन को लेकर परिसदन को तैयार किया जा रहा है। परिसदन की साफ-सफाई से लेकर अन्य इंतजाम के बारे में भी अधिकारियों ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान परिसदन की सुरक्षा को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए गए।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment