'बदबू गुजरात की' अभियान, अमिताभ बच्‍चन को मिला दलितों का पोस्टकार्ड - Gujarat dalits send postcards to amitabh bachchan


गुजरात में दलितों के प्रति 'अत्याचार' को रेखांकित करने के एक अभियान के तहत दलितों ने मंगलवार को राज्य पर्यटन के ब्रांड अंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को एक लघु संदेश और टैगलाइन 'बदबू गुजरात की' के साथ कम से कम 1,100 पोस्टकार्ड भेजे.

उना दलित अत्याचार लड़त समिति' के संयोजक जिग्नेश मेवानी ने दावा किया कि सैकड़ों गायों के कंकाल राज्य में सड़ रहे हैं और दलित चाहते हैं कि बच्चन आएं और गुजरात की बदबू का आनंद लें.

गुजरात पर्यटन के प्रचार में बच्चन ने 'खुशबू गुजरात की' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है और इसी के मद्देनजर दलितों ने इसके उलट टैगलाइन के साथ ये पोस्टकार्ड भेजे. यह अभियान गांधीनगर जिले में कलोल कस्बे से शुरू हुआ.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment