अवैध शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार Illicit liquor seized, two arrested accused

गाजियाबाद, ( संवाददाता )    थाना कोतवाली पुलिस ने कल रात बालूपुरा से अभियुक्त विरेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी बालूपुरा थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 55 पव्वै अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है। उधर थाना लोनी बार्डर पुलिस ने भी कल रात उत्तराचल सोसायटी से अभियुक्त अशोक पुत्र प्रेमचन्द निवासी निरपुडा थाना दोघट जनपद बागपत को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 50 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।


चोरी की मोटर साईकिल सहित एक गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात चेकिंग के दौरान संगम बिहार से अभियुक्त प्रदीप पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम छपरौली थाना छपरोली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चोरी की स्पलेण्डर मोटर साईकल व एक नाजायज चाकू बरामद हुए है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment